Fri. Aug 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ब्राजील बाँध हादसे में मरने वालाें की संख्या हुई 166 तथा155 अब भी लापता

 
रियो डी जेनेरियो 14feb
  ब्राजील के दक्षिण पूर्वी मिनास गेराइस प्रांत में बांध हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 166 हो गई है, जबकि 155 लोग अभी भी लापता हैं। राज्य की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
एजेंसी के लेफ्टिनेंट कर्नल फ्लावियो गोडिन्हो ने बताया कि अन्य 155 लोग अभी भी लापता हैं, क्योंकि 25 जनवरी को बांध टूटने के बाद लौह अयस्क की सफाई की प्रक्रिया में निकले हजारों टन कीचड़ के रूप में मलबा ब्रूमाडिन्हो शहर के कई हिस्सों में फैल गया।उन्होंने कहा कि लापता लोगों के शवों का पता लगाने का प्रयास जारी है। बचाव दल तेजी से शवों को नहीं निकाल पा रहे हैं, क्योंकि शव कम से कम 15 मीटर कीचड़ में दबे हुए हैं। अधिकारियों ने मारे गए लोगों में से 160 की पहचान की है, जिनमें से ज्यादातर खनन के कर्मचारी और आसपास के समुदायों के निवासी हैं।

यह भी पढें   मैं क्षमाप्रार्थी हूँ और आप सभी से माफी मांगता हूँ – गृहमंत्री गुरुङ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com