Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जुवा खेलनेवाले २३ लोग ९ लाख नगद के साथ गिरफ्तार

 

चितवन, १५ फरवरी । जिला पुलिस कार्यालय चितवन ने ९ लाख नगद रुपैयों के साथ जुवा खेलनेवाले २३ लोगों को गिरफ्तार किया है । घटना बिहीबार रात ११ बजे का है । रात के समय में जुवा खेल रहे उन लोगों को पुलिस ने ९ लाख ३२ हजार ८ सौ १३ रुपैयां और १६ थान कौडे के साथ गिरफ्तार किया है । जिला पुलिस कार्यालय चितवन के पुलिस निरीक्षक चिनीमाया तामाङ के नेतृत्व में परिचालित टोली ने उन लोगों को भरतपुर नगरपालिका–११ भोजाड स्थित छिन्केश्वरी बस्ती से नियन्त्रण में लिया है ।
गिरफ्तारी में पड़नेवाले चितवन, तनहुँ, गोरखा जिला के स्थायी निवासी हैं । पुलिस का कहना है कि भ्यालेन्टाइन डे के विशेष उपलक्ष्य में कहते हुए वे लोग जुवा खेलने में बैठे थे, जिसकी सूचना गोप्य रुप में पुलिस को मिल गई थी । जिला पुलिस कार्यालय चितवन के पुलिस उपरीक्षक सुशील सिंह राठौर का कहना है कि उन लोगों के ऊपर थप अनुसंधान हो रहा है और जुवा ऐन के अन्तर्गत कारवाही की तैयारियां हो रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com