Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महायज्ञ स्थल पहुचे पूर्व गृहमंत्री बिमलेंद्र निधि, किया पूजा अर्चना

 
महायज्ञ स्थल पहुचे नेपाल के  पूर्व गृहमंत्री बिमलेंद्र निधि  किया पूजा अर्चना

माला मिश्रा बिराटनगरने | नेपाल के सुनसरी जिला अंतर्गत बराहक्षेत्र के चतराधाम में चल रहे श्रीराम तारकब्रह्म महायज्ञ में देश विदेश से श्रद्धालुओं का पहुचना जारी है । शनिवार को नेपाल के पूर्व गृहमंत्री व नेपाली कांग्रेस का बरिष्ट नेता बिमलेंद्र निधि महायज्ञ स्थल पहुचे और पूजा अर्चना किया । इस मौके पर महायज्ञ स्थल पहुच पूजा अर्चना करने बालो में  नेपाल के सर्बोच्च न्यालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश गोपाल प्रसाद पराजुली , नेपाली सेना के पूर्व सेनापति  राजेन्द्र क्षेत्री ,प्रदेश सभासद केदार कार्की ,  प्रदेश सभा का सदस्य लोक प्रसाद संगरोला ,प्रदेश एक का डीआईजी केदार रिजाल, इटहरी उद्योग वाणिज्य महासंध का अध्यक्ष  शैलेश बिष्ट, प्रदेश एक का मुख्य सचिव , मोरंग और सुनसरी का प्रमुख जिलाअधिकारी शामिल थे । महायज्ञ स्थल पर बिराटनगर के  उद्योगी , कारोबारी  नवल किशोर काबरा , शंकरलाल अग्रवाल , मुकेश सिंघानिया भी पहुच पूजा अर्चना किया। सिद्ध डॉ कृष्णदास  जी महाराज ने इनलोगो को टिका माला लगा बारी बारी आशीर्वाद दिया । महायज्ञ स्थल पर  इस मौके पर जगतगुरु रामानंदचार्य सेवा पीठ के अध्यक्ष गणेश सुब्बा , उपाध्यक्ष श्याम पौडेल ,राजेन्द्र  राउत , विकाश चौधरी , भेषराज घिमिरे , गोबिंद बाबू तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद थे ।

यह भी पढें   पृथ्वी राजमार्ग अंतर्गत धादिङ के कृष्णभीर सड़क पर आवाजाही शुरु
महायज्ञ स्थल पहुचे नेपाल के  पूर्व गृहमंत्री बिमलेंद्र निधि  किया पूजा अर्चना

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com