सरकार की क्रियाकलाप से राजपा असंतुष्ट : लक्ष्मण लाल कर्ण
काठमाडौं । राष्ट्रिय जनता पार्टी नेपाल के नेता एवम् संसदीय सुनुवाइ विशेष समिति के सभापति लक्ष्मणलाल कर्ण ने दाबी किया है कि ओली सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्णत असफल हो गया है । एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा है कि “केवल भाषण करने से ही देश नही बनेगा । देश बनाने के लिए विकास करना परेगा । समृद्धि लाने के लिये काम करना परेगा । अभी देश की आर्थिक स्थिति डामाडो है ।”
कर्ण ने कहा कि वर्तमान सरकार के एक वर्षे कार्यकाल में कोई भी जनता सन्तुष्ट नही हो सका है । उन्होंने कहा “इस एक वर्ष में विकास निर्माण, सुशासन, सदाचार और नियुक्ति प्रक्रिया कोई भी अचछा नही हो पाया है ।” राजपा के दृष्टिकोण में वर्तमान सरकार कहीं भी सफल नही हो पाया है ।
उनके अनुसार विदेश नीति भी यह सरकार फेल हो चुकी है । उन्होंने कहा कि संविधान संशोधन की आशा में राजपा ने सरकार को समर्थन दिया है । उन्होंने कहा कि वे लोग संसद में विपक्ष के बेन्च में वैठे हैं । इसलिए यह कहना नही परेगा कि राजपा कब इस सरकार से समर्थन वापस लेगी |
प्रधानमन्त्री ओली के आश्वासन पर किवे सम्विधान का संसोधन करेगे इसीलिए समर्थन जारी राखने की बात कर्ण ने बतायी ।

