Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘उत्कृष्ट कर्मचारी’ ६० हजार घूस के साथ गिरफ्तार

 

काठमांडू, १९ फरवरी । गत साल उत्कृष्ट कर्मचारी के रुप में सम्मानित एक सरकारी कर्मचारी आइतबार ६० हजार रुपैयां घूस के साथ गिरफ्तार हो गए हैं । घटना कञ्चनपुर का है । कञ्चनपुर बेलौरी नगरपालिका की प्रथम वार्षिकोत्सव के अवसर पर गत साल हृदयराज बजगाई को उत्कृष्ट कर्मचारी के रुम में सम्मानित की गई थी ।
उनको सम्मान करते वक्त कहा गया था कि बजगाई ने न्यूनतम शर्त और कार्य सम्पादन मापन में बेलौरी नगरपालिका को उत्कृष्ट बनाने में महत्वपूर्ण योगदान किया है । लेकिन एक साल के बाद ही वही बजगाई ६० हजार घूस रकम के साथ गिरफ्तार हो गए हैं ।
बजगाई बेलौरी नगरपालिका के लिए सब–इञ्जियिनर हैं । अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग कार्यालय कञ्चनपुर ने आइतबार बजगाई को उल्लेखित रकम के साथ गिरफ्तार किया है । अख्तियार को कहना है कि उनके बारे में थप अनुसंधान हो रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed