मंत्रियाें पर गिरने वाली है गाज
काठमाडौँ –
नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी में सरकार में सहभागी मन्त्री हेरफेर करने की तैयारी शुरु हाे चुकी है । प्रधानमन्त्री एवं पार्टी अध्यक्ष केपी शर्मा ओली और दूसरे अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ के बीच सरकार में सहभागी मन्त्रियाें काे बदलने की भद्र सहमति हुई है । यह समाचार आज के नेपाल समाचारपत्र में है ।
सरकार गठन करने से पहले ही एक वर्ष की अवधि में मन्त्री बदलाव की सहमतिबमोजिम सरकार में पार्टी की ओेर से सहभागी मन्त्री काे वापस बुलाकर नया मंत्री भेजने के लिए गृहकार्य आगे बढ चुका है ।
प्रधानमन्त्री ओली नेतृत्व की सरकार गठन का एक वर्ष हाे चुका है । एक वर्ष की अवधि में सरकार द्वारा सही काम नहीं हाेने के कारण नागरिकस्तर से आलोचना हाे रही है ।
स्रोत के अनुसार रविबार प्रधानमन्त्री एवं पार्टी अध्यक्ष ओली और अध्यक्ष प्रचण्ड के बीच भैंसेपाटी के एक घर में हुए गोप्य विचार विमर्श में मन्त्री परिवर्तन करके सरकार के काम काे प्रभावकारी बनाने की समझदारी हाेने की जानकारी नेकपा के एक सचिवालय सदस्य ने दी है ।

