Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्र दिन प्रतिनिधि कमजोर बनता जा रहा हैः पूर्व राजा शाह

 

काठठमांडू, १९ फरवरी । पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र साह ने कहा है कि नेपाल दिन प्रति दिन कमजोर बनता जा रहा है । ६९वें प्रजातन्त्र दिवस (फल्गुन ७ गते) के अवसर पर एक शुभकामना विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है । उन्होंने अपनी विज्ञप्ति में कहा है– ‘राष्ट्रप्रति जो निष्ठा होनी चाहिए उसमें ह«ास आया है, हर युवा में देश से बाहर जाने की जल्दबाजी है, आम नागरिक में हिनताबोध है, राष्ट्र दिन प्रति दिन कमजोर बनता जा रहा है ।’
पूर्व राजा शाह को कहना है कि जनता की हित, सुरक्षा और विकास के लिए मूलभूत साधन प्रजातन्त्र ही है । उनका यह भी मानना है कि नेपाल में ऐसी प्रजातन्त्रिक अभ्यास होनी चाहिए, जहां सभी नागरिक समावेश हो सकें और राष्ट्र के प्रति आस्थावान बन सके, तब भी प्रजातन्त्र मूर्तरुप ले सकता है । उनका मानना है कि आम नागरिक में इस तरह का अनुभूति आज नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *