डोटी प्रादेशिक महोत्सव की तैयारी तीव्र, हेलिकॉप्टर से ‘भू–स्वर्ग’ भ्रमण का अवसर
काठमांडू, १९ फरवरी । सूदूरपश्चिम प्रदेश में प्रादेशिक महोत्सव होने जा रहा है । फाल्गुन १७ से २७ गते तक यह महोत्सव डोटी जिला स्थित दिपायल में होने की तैयारी है । महोत्सव के लिए आकर्षक पक्ष हेलिकोप्टर से ‘भू–स्वर्ग’ यानि कि खप्तड भ्रमण है । स्मरणीय है, प्राकृतिक रुप में खप्तड़ क्षेत्र अति सुन्दर भू–भाग है । आयोजक संस्था डोटी चेम्बर अफ कमर्स का कहना है कि आगन्तुक और इच्छुक पर्यटकों को न्यून शूल्क में हेलिकॉप्टर से खप्तड भ्रमण की व्यवस्था की गई है ।
आयोजक संस्था डोटी चेम्बर अफ कमर्स के अध्यक्ष खगेन्द्र बहादुर साउद ‘केबी’ ने कहा कि लम्बे समय की तैयारी से यह महोत्सव होने जा रहा है । उन्होंने आगे कहा– ‘इस महोत्सव में हम लोग नाफा और घाटा का हिसाब नहीं कर रहे हैं, अधिक पर्यटकों को स्वागत करना और उन लोगों को भरपूर मनोरंजन प्रदान करना ही हमारा उद्देश्य है ।’ साउद ने यह भी कहा कि भू–स्वर्ग (खप्तड) भ्रमण के लिए हेलिकॉप्टर में सवार करना सुदूर पश्चिमवासियों के लिए एक नया अनुभूति है । उन्होंने आगे कहा– ‘यहां के सर्वसाधारणों के लिए होलिकॉप्टर में सवार करना कल्पना से बाहर की बात है । लेकिन हम लोग उक्त अवसर प्रदान करने जा रहे हैं ।’ उनके अनुसार मेला अवधि भर प्रतिव्यक्ति १५ हजार लेकर खप्तड भ्रमण कराया जाएगा ।
चेम्बर के अध्यक्ष साउद का मानना है कि खप्तड क्षेत्र स्वर्ग का ही एक टुकड़ा है, इसीलिए महोत्सव अवधिभर सस्ता रेट में हेलिकॉप्ट की बुकिङ की गई है । इसीतरह मेला का दूसरा आकर्षण है– प्रादेशिक शहर नजदीक रहे भारतीय संस्कृति पंजाबी भागंडा नाच, उक्त नाच भारत के विभिन्न शहर पंजाब, लखनउ, हरियाणा और दिल्ली में प्रसिद्ध है, जो नेपाल में पहली बार प्रस्तुत होने जा रहा है । अनुमान है कि मेला अवधि में भारत से दो सौ से अधिक पर्यटक खप्तड भ्रमण में आनेवाले हैं ।
चेम्बर अफ कमर्स डोटी के सचिव तेज डुम्रेल का कहना है कि मेला अवधि में कुल १० लाख से अधिक स्वदेशी तथा विदेश पर्यटक प्रदेशिक महोत्सव में सहभागी होने की अपेक्षा है । उनके अनुसार मेला में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, आंख–शिविर और औषधी वितरण भी की जाएगी । इतना ही नहीं, घोड़ा सवारी, सेती नदी में र्याफ्टिङ, कृषि उत्पादन तथा प्रदर्शनी, देउडा तथा दोहरी प्रतियोगिता, बाल उद्यान तथा रमाइलो मेला, डोटेली खाना की भेराइटी, प्रादेशिक सांस्कृतिक झलक तथा पहिरन आदि भी मेला का प्रमुख आकर्षण है । चेम्बर के सचिव डुम्रेल का कहना है कि पर्यटकीय दृष्टिकोण से सूदुरपश्चिम क्षेत्र को प्रचार–प्रसार करने के लिए ही महोत्सव आयोजन होने जा रहा है ।
सचिव डुम्रेल ने यह भी कहा कि महोत्सव के अन्तिम दिन के अगले दिन दिपायल में भारतीय कंपनियों के साथ चेम्बर अफ कमर्स की सहकार्य में सिभिल इंजिनियरिङ, फायर एण्ड सेफ्टी, मोबाइल रिपेरिङ तथा होटल व्यवस्थापन संबंधी तालीम का आयोजन भी होने जा रहा है ।

