Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल में पुलवामा के शहीदों को श्र्द्धांजलि दी गई

 
 
रेयाज आलम
बीरगंज,२०७५ फाल्गुन ७ गते मंगलवा

भारत के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बिरुद्ध नेपाल में भी प्रदर्शन और भारत को समर्थन देने का दौर जारी है। संघीय समाजवादी फोरम ने बीरगंज घंटाघर के पास मोमबत्ती जलाकर शहीद को श्र्द्धांजलि अर्पित किया। फोरम के केंद्रीय सदस्य शशिकपूर मियां के नेतृत्व में  श्र्द्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में  शशिकपूर मियां ने कहा की “भारत -नेपाल के बिच बेटी -रोटी का सम्बन्ध है। कायरतापूर्ण आतंकी हमला मानवता बिरोधी है,जिसकी कड़ी निंदा करते है। इस दुःख की घडी में हम भारत के साथ है और दोषियों के ऊपर कड़ी कार्यवाही करने की मांग करते  है।” ज्ञात हो की शशिकपूर मियां मधेश के अग्रणी नेता है।

श्र्द्धांजलि सभा में के.स.फिरोज मंसूर, ठाकुर राम ब. कैंपस के निवर्तमान अध्यक्ष और स.स.फोरम  के का.बा.सचिव मुकेश दिवेदी, जि.नेता द्वय संतोष तिवारी,सुधीर पांडेय ,मनमोहन पांडेय,अनुज गुप्ता के साथ-साथ अन्य नेता -कार्यकर्त्ता की उपस्थिति रही। 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *