कश्मीर हमला के बाद पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र से गुहार लगायी

काठमांडू पाकिस्तान के विदेशमन्त्री शाह मेहमुद कुरेसी ने सोमबार संयुक्त राष्ट्र को पत्र लिखा है । उक्त पत्र में उसने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को यह लिखा है कि भारत–पाकिस्तान के बीच फिलहाल बने हुये तनाव को कैसे कम किया जा सकता है, कृपया आप इस विषय पर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निर्वाह करें । पाकिस्तान का टक शो एरी न्यूज के साथ की बातचीत में कुरेसी ने पत्र मार्फत संयुक्त राष्ट्र को भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने आगामी चुनाव में प्रयोग करने की ‘नकारात्मक रणनीति’बारे भी ध्यानाकर्षण कराया । उसने पत्रमार्फत् महासचिव को भारत पाकिस्तान के ऊपर किस प्रकार का आक्रमण कर सकता है उसका सम्भावित नतिजा के बारे भी संयुक्त राष्ट्र को सचेत कराया ।

