Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हंगरी में 4 या उससे ज्यादा बच्चों को जन्म देने पर जीवन भर नहीं देना होगा इनकम टैक्स

 

प्रधानमंत्री का अनोखा एलान

हंगरी में आबादी का जबरदस्त संकट है पर वहां जनसंख्या ज्यादा नहीं बल्कि बेहद कम है। एेसे में वहां के प्रधानमंत्री विक्टर ऑर्बन ने अपने देश में आबादी बढ़ाने के लिए एक अनोखे सात सूत्रीय फैमिली प्रोटेक्शन ऐक्शन प्लान की घोषणा की है। इस योजना के चलते हंगरी की चार या उससे ज्यादा बच्चे पैदा करने वाली महिलाओं को आजीवन आयकर नहीं देना पड़ेगा। साथ ही योजना में लोगों को शादी करने और परिवार बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने का कार्यक्रम भी शामिल किया गया है।

घटती आबादी से असुरक्षा का डर

इस बारे में प्रधानमंत्री ऑर्बन का मानना है कि अगर देश को प्रवासियों पर निर्भर होने के खतरे से बचाना है आैर हंगरी का भविष्य सुरक्षित रखना है तो यही एक मात्र तरीका है। आॅर्बन को दक्षिणपंथी राष्ट्रवादी आैर देश में मुस्लिम प्रवासियों का विरोधी माना जाता है। वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक हंगरी की आबादी प्रति वर्ष 32,000 की दर से घट रही है। बताया जा रहा है कि यूरोपीय यूनियन देशों की तुलना में हंगरी में महिलाओं के बहुत कम बच्चे हैं। इसी वजह से इस योजना के तहत ये भी कहा गया है कि यहां एेसे दंपतियों को 36,000 डॉलर तक का लोन बिना किसी ब्याज के दिया जाएगा। इसके अलावा, एेसे परिवारों को सेवेन सीटर कार खरीदने में सब्सिडी भी दी जाएंगी।

यह भी पढें   नेकपा एमाले में विद्या भंडारी को एक सम्मानित वरिष्ठ नेता बनाने का प्रस्ताव

लगातार मिलेगा प्रोत्साहन

लाभ मिलने का ये कार्यक्रम पहले से ही प्रारंभ हो जायेगा जब इस ऐक्शन प्लान में दो बच्चों वाले परिवारों को भी घर खरीदने के लिए लोन आैर 40 से कम उम्र वाली महिलाओं को शादी के बाद लोन की सुविधा दी जाएगी। कामकाजी महिलायें बच्चों की जिम्मेदारी संभालने से ना कतरायें इसके लिए 21,000 क्रैच खोले जाने की भी घोषणा की गई है। हंगरी के प्रधानमंत्री चाहते हैं कि वे जनसंख्या बढ़ाने के लिए प्रवासियों पर नहीं हमें हंगेरियन बच्चों पर निर्भर हों। विक्टर के अपने भी पांच बच्चे हैं।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 20 सितंबर 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

बहुत कम है प्रजनन दर

प्रधानमंत्री की चिंता जायज भी है क्योंकि हंगरी में महिलाओं की औसत प्रजनन दर महज 1.45 है जो औसत ईयू के औसत 1.58 से भी कम है। वैसे इस समस्या से जूझने वाला हंगरी अकेला नहीं है उसका पड़ोसी देश सर्बिया भी तेजी से घटती आबादी का शिकार है। वहां की आबादी 7 लाख और औसत उम्र 43 वर्ष है। सर्बिया ने भी मार्च महीने में नई मांओं को पहले बच्चे पर 956 डॉलर का भुगतान किए जाने, दूसरे बच्चे पर 96 डॉलर और तीसरे-चौथे बच्चों पर भी कुछ रकम दिए जाने की की घोषणा की थी। वैसे यूरोप में सबसे कम प्रजनन दर इटली की । यहां भी आबादी बढ़ाने के प्रयास में महिलाओं को हर बच्चे के पैदा होने पर 90 डॉलर का भत्ता दिया जाता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com