Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अष्ट्रिया की विदेशमंत्री का नेपाल भ्रमण

 
काठमांडू – अष्ट्रिया के विदेशमन्त्री करिना किनाइसल १३ सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल के नेतृत्व करते हुए नेपाल के तीन दिवसीय भ्रमण में परराष्ट्रमन्त्री प्रदीपकुमार ज्ञवाली के मैत्रीपूर्ण निमन्त्रणा स्वीकारते हुये वह गुरुवार काठमांडू आ रहीं  हैं ।  अष्ट्रिया से  विदेशमन्त्री स्तर में यह भ्रमण ३० वर्ष के बाद हो रहा  है ।
परराष्ट्र मन्त्रालय के प्रवक्ता भरतराज पौडेल ने कहा कि भ्रमण के क्रम में नेपाल और अष्ट्रिया बीच प्रतिनिधिमण्डल स्तरीय बैठक होंगे । दोनो. देशों के परराष्ट्रमन्त्री के नेतृत्व में होने वाले उक्त बैठक में द्विपक्षीय हित और  जिज्ञासा के सभी  विषयों के साथ ही क्षेत्रीय तथा  अन्तर्रा्ष्ट्रिय महत्व के अन्य विषयों पर भी विचारविमर्श की जायेगी  ।
प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली के साथ  विदेशमन्त्री किनाइसल   शिष्टाचार मुलाकात करेंगी  । साथ हीं वह परराष्ट्र अध्ययन प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी सहभागी होंगी  ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *