सुदूरपश्चिम के ३२ स्थानों में खेलमैदान का निर्माण होगा
अछाम – सुदूरपश्चिम प्रदेश के ३२ स्थानों में खेलमैदान निर्माण तथा सुधार किया जाएगा । प्रदेश सभा निर्वाचन क्षेत्र के ३२ स्थानों में खेलमैदान निर्माण के लिये प्रदेश का सामाजिक विकास मन्त्रालय ने चालू आर्थिक वर्ष में रु छ करोड ४० लाख विनियोजन किया है । एक खेलमैदान के लिये रु २० लाख के दर से बजेट विनियोजन के बारे में सामाजिक विकास मन्त्रालय के युवा तथा खेलकूद महाशाखा के उपसचिव किसानराज चिलुवाल ने जानकारी दिया ।
चालू आर्थिक वर्ष के असार मसान्त तक खेलमैदान निर्माण कार्य सम्पन्न किया जायेगा । सुदूरपश्चिम प्रदेश के ३२ स्थान मध्ये कैलाली में १०, कञ्चनपुर में ६, अछाम में चार, बैतडी, दार्चुला, डडेल्धुरा, डोटी, बझाङ और बाजुरा में दो दो खेलमैदान बनाये जायेंगे ।


