सिर्फ उद्घाटन और सभा–समारोह में ही व्यस्त रहते हैं मन्त्री गण
काठमांडू, २१ फरवरी । नीति निर्माण की जिम्मेदारी में रहे अधिकांश मन्त्रियों की दैनिकी उद्घाटन तथा सभा–समारोह में ही बीत जाता है । उन लोगों की दैनिकी इसतरह सामान्य कामों में व्यतित होने के कारण आम जनता अपनी सेवा–सुविधा से बंचित हो रहे हैं, सम्बन्धि मन्त्रालय का काम प्रभावित हो रहा है । प्रायः सभी मन्त्री जनता को सेवा–सुविधा देने के लिए नहीं, प्रधानमन्त्री को खूश करने के लिए काम करते हैं ।
वर्तमान सरकार वि.सं. २०७४ फाल्गुन ३ गते गठन हुआ था अथात् सरकार ने अपनी एक साल का कार्यकाल पूरा किया है । लेकिन इस एक साल की अवधि में सरकार ने नागरिकों की न्यूनतम आवश्यकता भी पूरा नहीं की है, ऐसी आलोचना हो रही है । ऐसी ही पृष्ठभूमि में मन्त्रीगण होलिकोप्टर चार्टर्ड करते हुए विद्यालय भवन और स्वास्थ्य चौकी उद्घाटन के लिए जाते हैं, अधिकांश मन्त्री कार्यालय समय में मन्त्रालय में नहीं होते हैं । प्रायः सभी मन्त्री सुबह से शाम तक विभिन्न महोत्सव, उद्घाटन और सभा–समारोह में ही व्यत दिखाई देते हैं । यह समाचार आज प्रकाशित नेपाल समाचारपत्र में है ।

