Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जेष्ठ तथा अपाङ्ग को निःशुल्क एम्बुलेन्स सेवा प्रदान करने की कार्यविधि

 

बुटवल –

रुपन्देही स्थित आनन्दवन स्वास्थ्य चौकी ५ वर्ष से सञ्चालित होने के बाद भी वहां  एम्बुलेन्स का प्रयोग नही हो पाया है जिसकी वजह से एम्बुलेंस तिलोत्तमा नगरपालिका को हस्तान्तरण कर दिया है ।
जिला  विकास समिति रुपन्देही को ५ लाख रुपैया अनुदान और स्थानीय को चन्दा सहयोग में करीब १० लाख रुपैया में खरीदा हुआ एम्बुलेन्स नहीं चला सकने से स्वास्थ्य चौकी ने नगरपालिका को हस्तान्तरण कर दिया है ।
स्वास्थ्य चौकी के  इन्चार्ज केशव गिरी ने बताया कि एम्वुलेन्स की  आम्दानी से उसी का खर्च चलाना तथा बार बार दुर्घटना होने पर व्ययभार चुकाने में असमर्थ संचालक समिति के बैठक के निर्णय अनुसार एम्बुलेन्स नगरपालिका को हस्तान्तरण कर दिया गया ।
एम्बुलेन्स संचालन समिति संयोजक राधा शाही ने तिलोत्तमा नगरपालिका के प्रसव महिला तथा ७५ वर्ष के ज्येष्ठ नागरिक और अपांगों के लिये निशुल्क सेवा प्रदान करने की कार्यविधि बनायी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *