मीडिया जगत को अब अराजकता के विरुद्ध लड़ना चाहिएः सभामुख महरा
पोखरा, २२ फरवरी । सभामुख कृष्णबहादुर महरा ने कहा है कि अब मीडिया को सामाजिक और राजनीतिक अराजकता के विरुद्ध लड़ने का समय आ गया है । नेपाल पत्रकार महासंघ की केन्द्रीय साधारणसभा विधान अधिवेशन को पोखरा में उद्घाटन करते हुए बिहीबार सभामुख महरा ने कहा– ‘विगत में निरंकुशता विरुद्ध लड़ना पड़ा था, अब अराजकता के विरुद्ध लड़ना है ।’
सभामुख महरा को कहना है कि समाज रुपान्तरण के लिए प्रेस जगत की ओर से उत्प्रेरणा का काम होना चाहिए । उनका मानना है कि इसमें पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है । सभामुख महरा ने यह भी कहा कि गण्डकी प्रदेश सरकार ने ‘आन्तरिक पर्यटन वर्ष’ घोषणा किया है, जो स्वागत योग्य है । उनका मानना है कि गण्डकी प्रदेश पर्यटकीय दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है ।

