सरकार श्रमजीवि पत्रकारों की पक्ष में हैः मन्त्री बास्कोटा
पोखरा, २२ फरवरी । सञ्चार तथा सूचना प्रविधि मन्त्री गोकुल बास्कोटा ने कहा है कि सरकार श्रमजीवि पत्रकारों के पक्ष में है । और उनका यह भी कहना है कि प्रेस स्वतन्त्रता की हनन सरकार को स्वीकार्य नहीं है ।
नेपाल पत्रकार महासंघ की केन्द्रीय साधारणसभा तथा विधान अधिवेशन कार्यक्रम को उदघटन करते हुए बिहीबार पोखरा में मन्त्री बास्केटा ने कहा– ‘श्रमजीवि पत्रकारों की हकहित के लिए सरकार सचेत है । न्यूनतम पारिश्रमिक और २५ प्रतिशत वृद्धि रकम सुनिशिचता के लिए बैंकिङ प्रणालीद्वारा भुक्तानी की व्यवस्था की गई है ।’
मन्त्री बास्केटा ने यह भी कहा कि अब जल्द ही समानुपातिक विज्ञापन प्रणाली लागू की जाएगी, उसके लिए विज्ञापन संबंधी विधेयक संसद् में पंजीकृत हो चुकी है । अब विज्ञापन बोर्ड मार्फत पत्रपत्रिकाओं को विज्ञापन उपलब्ध कराया जाएगा । मन्त्री बास्केटा को मानना है कि उसके बाद कम निवेषवाला मीडिया और शक्तिशाली हो सकती है ।

