सूचनाप्रविधि संबन्धी विधेयक आने से नागरिक का अधिकार कुण्ठित नही होगाः संचारमंत्री बाँस्कोटा

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २२ फरबरी ।
संचार तथा सूचना प्रविधि मंत्री गोकुल प्रसाद बाँस्कोटा कहा कि सोशल मिडिया को व्यवस्थित,मर्यादित और अनुशासित बनाने के लिए संसद में पेश सूचना प्रविधि संबन्धी विधेयक आने से नागरिक का अधिकार कुण्ठित नही होगा ।
मंत्रीपरीषद की बैठक द्धारा किए गए निर्णयों को साझा करतें हुए सरकार के प्रवक्ता एवं संचार मंत्री बाँस्कोटा ने कहा कि सोसल मिडिया को व्यवस्थित ,मर्यादित और अनुशासित बनाने के लिए सूचना प्रविधिसंबन्धी विधेयक को संसद में पेश किया गया है ।
मंत्रीपरीषद की बैठक ने हर साल फागुन १ गते रोजगार दिवस मनाने और उद्योग वाणिज्य तथा आपूर्ति मंत्राललय अन्तरगत विकास समिति आइन २०१३ के मुताबिक गठित विभिन्न ४ कंपनीओं और समितिओं को निरन्तरता देने का निर्णय किया है ।
इसीतरहा, बैठक ने विभिन्न ५ अस्पतलों को विशेषज्ञ सेवा देने के लिए संघीय सरकार अन्तरगत रख्कर व्यवस्था करने का निर्णय किया है ये जानकारी बाँस्कोटा ने दी ।
इसीतरहा, बैठक ने कई अन्य निर्णय भी किए जिसे प्रेस कन्फ्रेन्स के जरीए साझा किया ।

