नेकपा सचिवालय द्वारा कार्यदल भंग
काठमांडू, प्रवक्ता नारायणकाजी श्रेष्ठ ने बताया कि सत्तारुढ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी की स्थायी कमिटी बैठक द्वारा गठित कार्यदल को सचविालय ने विघटन किया । शुक्रबार सुबह हुयी सचिवालय बैठक में एकीकरण का बाँकी काम सभी सचिवालय को ही गृहकार्य के रुप में देने की प्रस्ताव स्थायी कमिटी में निर्णय हुआ है ।‘एकीकरण का जितना भी काम वाँकी है, वह सभी काम सचिवालय ही गृहकार्य करके प्रस्ताव तैयार करेगा । वह प्रस्ताव स्थायी कमिटी में पेश किया जायेगा,’ प्रवक्ता श्रेष्ठ ने कहा, ‘साथ ही इससे पहले की बनी हुयी कार्यदल को धन्यवाद सहित विदाई करने का निर्णय हुआ ।’
पुष १३ को बनी हुयी कार्यदल को एकीकरण का बाँकी काम समाप्त कर प्रस्ताव तैयार करने का म्यान्डेट था ।
इससे पहले गुरुवार को कार्यदल के सदस्यों सहित की बैठक में कार्यदल ने एक सप्ताह की समय की मांग की थी । परन्तु, प्रधानमन्त्री केपी ओली इसके लिये सकारात्मक नहीं थे ।

