Sat. Aug 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डाक्टर आन्दोलन में, रोगी समस्या में

 
काठमांडू, सरकारी चिकित्सक संघ (गोदान) ने आज देशभर का सरकारी अस्पताल में आकस्मिक बाहेक का सम्पूर्ण सेवा बहिस्कार किया है । चिकित्सकों द्वारा आकस्मिक सेवा को छोडकर अन्य सभी सेवा बहिस्कार करने से  उपचार के लिये सरकारी अस्पताल  पहुंचे हुये रोगियों को समस्या झेलनी पड रही है ।  काठमांडू के वीर अस्पताल, टिचिङ तथा अन्य सरकारी अस्पतालों में आकस्मिक सेवा छोडकर सभी सेवायें बंद है ।
सरकार के लाये हुये कर्मचारी समायोजन विधेयक विरुद्ध गोदानआबद्ध चिकित्सकों द्वारा  आन्दोलनमा किया गया है । उनके कथनानुसार एक महीना पहले  सरकार ने  मांग पूरा करने की सहमति करने के बाबजूद भी कार्यन्वयन  नहीं किया है ।
इसी बीच  गोदन ने आज से हीे वीर अस्पताल से  विरोधर्याली निकालने की जानकारी दी है । सरकारी चिकित्सक संघ का अध्यक्ष डा. दीपेन्द्र पाण्डे ने बताया है कि विरोधर्याली  वीरअस्पताल से शुरु होकर  माइतीघर मण्डला में पहुंचकर  कोणसभा में परिणत होगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com