वीर अस्पताल की लिफ्ट टूटने से २ लोगों की मौत
काठमांडू, २२ फरवरी । काठमांडू स्थित वीर अस्पताल के छत से गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है । इस तरह जान गंवानेवाले हैं– २५ वर्षीय नवीकुमार चौधरी और २० वर्षीय भूमिकुमार चौधरी । पुलिस ने कहा है कि वीर अस्पताल की अस्थायी लिफ्ट टूट जाने के कारण उन लोगों की जान गई है । अस्पताल की निर्माणधीन भवन में यह दुर्घटना हुई है । शव को पोस्टमार्टम के लिए त्रिवि शिक्षण अस्पताल भेजा गया है ।

