बाँके में संस्थागत विकास तथा व्यवस्थापन सम्बन्धी दाे दिनों का तालीम सम्पन्न
नेपालगन्ज ⁄ (बाँके) पवन जायसवाल ।
स्थानीय युवा महिला सञ्जाल के पदाधिकारियों के लिये दो दिनाें का संस्थागत विकास तथा व्यवस्थापन तालिम नेपालगंज में फाल्गुन १० गते को सम्पन्न हुआ है ।
प्लान इन्टरनेशनल फिल्ड कायांलय नेपालगंज की साझेदारी में राइजिङ आइडल्स बाँके ने संचालित बालिका तथा युवा महिला सशक्तिकरण परियोजना अन्तर्गत बाँके जिला के बैजनाथ गाँवपालिका और खजुरा गाँवपालिका में युवा महिला संजाल के पदाधिकारियों के लिये संचालित तालिम में ३० लोग स्थानीय युवा महिलाओं की सहभागिता थी ।
तालिम में गाँपालिका स्तरीय युवा महिला सञ्जाल का संस्थागत विकास तथा व्यवस्थापन के लिये आवश्यक सीप, संस्थागत विकास और इस की रणनीतिक व्यवस्थापन, संस्था का मूल्य, मान्यता और कार्यशैली, तथा संस्थागत निर्णय प्रक्रिया लगायत की विषय में आयोजित तालिम में गैसस महासंघ बाँके के सचिव नमस्कार शाह ने सहजीकरण किया था राइजिङ आइडल्स बाँके के कार्यक्रम अधिकृत विष्णु प्रसाद अधिकारी ने जानकारी दी ।


