Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पटाखा काराेबारी के घर संदिग्ध विस्फाेट दस की माैत

 

भदोही,

जिला मुख्‍यालय से करीब तीस किलोमीटर दूर चौरी थाना क्षेत्र के रोटहां गांव में शनिवार की दोपहर पटाखा कारोबारी के घर संदिग्ध परिस्थितियों में विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना भीषण था कि पूरा मकान धमाके में ध्वस्त हो गया। वहीं आसपास के मकान भी विस्‍फोट होने के बाद चटक गए। विस्‍फोट की वजह से आसपास का इलाका धमाके से थर्रा उठा। जिसे भी जानकारी हुई माैके की ओर अनहोनी की आशंका में दौड़ पड़ा। हादसे में दस लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जन भर लोग घायल हैं। हादसे में दस लाेगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दर्जन भर लोग गंभीर रूप से घायल हाे गए हैं। मृतकों में कारखाना मालिक और उसके तीन परिजनों के अलावा शेष पश्चिम बंगाल के कारीगर शामिल हैं। लोगों के मुताबिक कारखाने में काफी समय से पटाखे का काम चल रहा था। इस कारखाने में काफी लोग नि‍यमित तौर पर मजदूरी करते थे। हादसे के दौरान मजदूर कारखाने में काम कर रहे थे। अचानक हुए हादसे में लोगों के पास बचकर भागने का भी मौका नहीं मिला। मानव अवशेष भी इधर उधर मौजूद होने से धमाके की विभीषिका का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।शासनिक अधिकारियों के पहुुंचने से पूर्व ही स्‍थानीय लोगों ने अपने स्‍तर पर ही राहत और बचाव कार्य शुरु कर दिया और हादसे में प्रभावित लोगों को बाहर निकाला। हादसे के बाद सड़क पर यातायात बाधित हो गया, वहीं सुरक्षा कारणों से लोगों को मौके पर जाने से भी रोक दिया गया है। सुरक्षा दस्‍ते भी हादसे की वजहाें की पड़ताल करने के लिए मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गए हैं। यातायात बहाली के लिए दोपहर डेढ़ बजे सड़क पर फैले मलबे को साफ करने के लिए जेसीबी बुला ली गई। इसके बाद हादसा स्थल को सुरक्षा एजेंसियों ने अपने नियंत्रण में लेकर यातायात बहाल कर दिया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *