सिरहा के एक नवयुवक की हत्या, बिलखती माँ कहती है मेरा लाल आएगा
मनोज बनैता, सिरहा, २४ फरवरी ।
सिरहा के एक नवयुवक सुभाष यादव की बडी बेरहमी से हत्या कर दी गई है । सिरहा के धनगढीमाई नगरपालिका ६ मोथियाही गाँवका १६ वर्षीय सुभाष यादव का पडोसी मुल्क भारत मे बडी बेरहमी से हत्या की गयी है ।
बीते मंगलबार घर से गायब सुभाष यादव घायल अवस्था मे बुधबार भारत के खुटौना मे मिला था । स्थानीय और भारतीय सुरक्षाकर्मी के सहयोग मे उन्हे उपचार के लिए दरभंगा ले जाया गया था । दरभङ्गा मे उपचार ना होने के वाद उन्हे पटना ले जाया गया था । पटना मे उपचार के क्रम मे उनका बिहीबार मृत्यु हुआ है । खबर के मुताबिक उनको ३ गोली दागा गया था । भारतीय अस्पताल मे पोष्टमार्टम कर उन्हे परिवार को शुक्रबार भारतीय सुरक्षाकर्मीयों ने सौपा था ।
पीडित परिवार ने सिरहा पुलिस को किटानी जाहेरी देते ही लाश को फिर से पोष्टमार्टम के लिए धरान भेजागया था । मृतक सुभाष यादव कक्षा ९ के छात्र थे । वो लाहान के एक निजी बिद्यालय मे पढता था । स्कुल से छुट्टी लेकर कुछ दिन घर मे रहने के हिसाब से वो घर गया था । अकेली माँ का हाथ बटाने गए सुभाष ये नहीं जानता था कि मौत उनका राह देखरही थी ।
मृतक यादव का दाहसंस्कार शनिबार किया गया है । मृतक के पिताजी वैदेशिक रोजगारके लिए साउदी गए हैं । घटना की खबर सुनते ही यादव की माँ बारम्बार बेहोस हो रही और कह रही है कि मेरा लाल वापस आएगा । उनके उपचार के लिए एक अस्पताल मे भर्ना कियागया है । ईस से पहले माघ मे सिरहा के लाहान नगरपालिकाका २४ वर्षीय गजेन्द्र यादव का भी भारत के पिपराही चर्खाही मे हत्या किया गया था ।

