गरम दूध में गिरने से सुनसरी में एक बालिका की मौत
सुनसरी, २४ फरवरी । गरम दूध (उबला हुआ) दूध में गिर कर ११ महीनों की एक बालिका की मौत हो गई है । ईटहरी उप–महानगरपालिका–१६ निवासी ललन ऋषिदेव की ११ वर्षीया बेटी खेलते हुए शनिबार चुल्हा में रहे दूध में गिर गई थी । गरम दूध से जलने के कारण अनु गम्भीर घायल हो गई । तत्काल उनको झुम्का स्थित मेडिकल पहुँचाया गया । लेकिन वहां उपचार सम्भव न होने के कारण उनको धरान स्थित वीपी स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान पहुँचाया गया । प्रतिष्ठान ने कहा है कि उपचार के दौरान ही शनिबार रात ११ बजे अनु का निधन हो गया ।

