२२ करोड लागत में लाहान में निर्माण हो रहा है शीत भण्डार !
राजविराज, २४ फरवरी । प्रदेश नं. २ सरकार की २२ करोड ५० लाख की लागत में सिरहा जिला स्थित लहान में शीत भण्डार निर्माण हो रहा है । शित भण्डार निर्माण के लिए शनिबार प्रदेश नं. २ के भूमि व्यवस्था, कृषि तथा सहकारी मन्त्री शैलेन्द्र प्रसाद साह ने शीत–भण्डार निर्माण के खातिर भवन का शिलान्यास किया है ।
शिलान्यास कार्यक्रम के बाद कार्यक्रम में सम्बोधन करते हुए मन्त्री साह ने कहा कि प्रदेश नं. २ स्थित सभी जिलों में शीत–भण्डार निर्माण की जाएगी, जिसकी शुरुवात लहान से शुरु की गई है । लहान नगरपालिका–११ मडरिया में निर्माण होने जा रहे शति भण्डार की क्षमता १ हजार ५ सौ टन का है । यह शीत भण्डार प्रदेश सरकार की अनुदान सहयोग और शुभनारायण कृषि व्यवसायिक फर्म साझेदारी में निर्माण हो रहा है ।
फर्म के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा है कि ३ साल के भीतर शीत भण्डार निर्माण सम्पन्न करने की योजना है । शीत भण्डार निर्माण के लिए १ बिघा जमीन किराय पर लिया गया है । शीत भण्डार निर्माण के लिए संघीय सरकार की ओर से ६० प्रतिशत, संघ–संस्था की ओर से २० प्रतिशत और स्थानीय और प्रदेश सरकार की ओर से २० प्रतिशत खर्च की जाएगी ।


