कर्मचारी अभाव के कारण विनियोजित बजट खर्च नहीं हो पाया हैः मन्त्री चौधरी
नवलपरासी, २४ फरवरी । प्रदेश नं. ५ सरकार के प्रवक्त तथा भौतिक योजना तथा पूर्वाधार विकास मन्त्री बैजनाथ चौधरी ने कहा है कि कर्मचारी अभाव के कारण आर्थिक वर्ष २०७५–०७६ के लिए विनियोजित बजट खर्च ना होने की स्थिति है । उन्होंने की कहा कि विनियोजित बजट पूरा खर्च करने के लिए काम करना पड़ता है, लेकिन उसके लिए कर्मचारी ही नहीं हैं ।
शनिबार बर्दघाट में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए मन्त्री चौधरी ने कहा कि विकास निर्माण संबंधी काम के लिए दीर्घकालीन भीजन होना जरुरी है, दीर्घकालीन सोच के साथ विकास निर्माण संबंधी काम को आगे बढाने के लिए भी कर्मचारियों की आवश्यकता पड़ती है । उन्होंने कहा कि प्रदेश नं. ५ में कूल ६७८ चालू योजनाएं है, उसके लिए आवश्यक २२ अर्ब रुपैयां संघीय सरकार की ओर से उपलब्ध होना चाहिए । मन्त्री चौधरी ने यह भी कहा कि प्रदेश नं. ५ सरकार कानून निर्माण और विकास संबंधी योजना निर्माण में लगी है ।

