Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

 

काठमांडू, २४ फरवरी । नेपाली कांग्रेस केन्द्रीय कार्यालय में पार्टी के ही कार्यकर्ताओं के बीच आपस में झडप हो गया है । पार्टी संबंध भातृ संस्था नेपाल विद्यार्थी संघ (नेविसंघ) के दो पक्षीय कार्यकर्ताओं के बीच आपस में झडप हुआ है । नेविसंघ नेतृत्व के लिए ३२ वर्षीय उम्र की हद लागू करना है या नहीं ? इसी विषयों के लेकर दो पक्ष में विभाजित कार्यकर्ताओं के बीच झडप हुआ है । विद्यार्थी प्रदर्शन में उतर आने के कारण पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा है ।
स्मरणीय है, निवर्तमान महामन्त्री कुन्दनराज काफ्ले समूह ३२ वर्षीय उम्र हद की पक्ष में हैं । लेकिन संस्थापन पक्ष के रुप में परिचित ऋषिकेशजंग शाह विपक्ष में हैं । दोनों समूह अपनी–अपनी मांग लेकर सड़क प्रदर्शन में उतर आए हैं । संस्थापन पक्षधर विद्यार्थी नेताओं को दावा है कि पार्टी उपसभापति विमलेन्द्र निधि और सह–महामन्त्री प्रकाशशरण महत के ऊपर काफ्ले समूह ने दुव्र्यहार किया है । इधर काफ्ले समूह का कहना है कि नेताद्वय ने उन लोगों के ऊपर आक्रमण किया है ।
दो पक्षीय झड़प के कारण पार्टी केन्द्रीय कार्यालय के भीतर दोनों समूह को प्रवेश में रोक लगा दी गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed