Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एनसेल विस्फोट प्रकरण में विप्लव का हाथः गृहमन्त्री

 

काठमांडू, २४ फरवरी । गृहमन्त्री रामबहादुर थापा ने दावा किया है कि एनसेल मुख्यालय में हुए बम विस्फोट में नेत्रविक्रम चन्द ‘विप्लव’ समूह का हाथ है । आइतबार राज्य व्यवस्था समिति बैठक में बोलते हुए उन्होंने इस तरहका दावा पेश किया है । गृहमन्त्री थापा का दावा है कि विगत में हुए इस तरह का कई विस्फोट में विप्लव का ही हाथ रहा है, इसीलिए इस बार भी उसी समूहका हाथ हो सकता है ।
समिति में बोलते हुए गृहमन्त्री थापा ने कहा– ‘इस बार भी विप्लव तत्व ने ही घटना घटाया है, ऐसी सूचना आई है । समानान्तर सत्ता की अभ्यास के लिए वे लोग इस तरहका हरकत कर रहे हैं ।’ गृहमन्त्री थापा ने कहा कि प्रदेश नं. १ के हलवा अन्य सभी प्रदेश में रहे एनसेल टावर के ऊपर आक्रमण हुआ है । उनके अनुसार देशभर २०–२१ एनसेल टावर को लक्षित करते हुए आक्रमण किया गया है ।
गृहमन्त्री थापा ने दावा किया कि नख्खु बमकाण्ड में शामील अभियुक्त का पहचान हो चुका है, अब जल्द ही उन लोगों को सार्वजनिक की जाएगी । गृह मन्त्री थापा को कहना है कि राज्य के लिए अभी तीन तत्व चुनौतीपूर्ण बन रही है, वह हैं– पृथकतावादी तत्व, विप्लव जैसे सरकार और सत्ता विरोधी तत्व और सामाजिक आपराधिक तत्व ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *