सवारी दुर्घटना न्यूनीकरण के लिये ४८ हजार चालक को प्रशिक्षण
काठमांडू – नेपाल यातायात सङ्गठन ने पिछले दिनों हुयी सवारी दुर्घटना को न्यूनीकरण करने के लिये यह अभियान सञ्चालन किया है । सङ्गठन का अध्यक्ष भीमज्वाला राई ने बताया कि, नेपाल में दैनिक ७÷८ लोगों की सडक दुर्घटना से अकाल मृत्यु होती है । इसी घटना को ध्यान में रखते हुये उक्त अभियान सञ्चालन किया जा रहा है ।
उन्होंने कहा कि,“सातों प्रदेशों में अवस्थित सवारी साधन में कार्यरत सवारी चालक तथा सहचालक को सडक अनुशासन और ट्राफिक नियम के संबंध में जानकारी दिया जा रहा है ” ।
सङ्गठन ने सवारी ‘दुर्घटना न्यूनीकरण सम्भव है ’ का नारा सहित देश भर के मजदूर सङ्गठन के बीच प्रत्येक महीना एकबार न्यूनतम २०व्यक्ति चालक तथा सहचालक को जमा करके ट्राफिक प्रहरी मार्फत प्रशिक्षण करा रहे हैं ।
अभियान अन्तर्गत सङ्गठन ने ‘मैं जिम्मेदार यातायात मजदूर’ का स्टिकर निर्माण करके सभी सार्वजनिक यातायात में चिपकाया गया है ।
स्टिकर में विभिन्न वाक्यों का प्रयोग किया गया है मादक पदार्थ सेवन करके सवारी नहीं चलायेंगे, सवारी चलाते समय फोन प्रयोग नहीं करेंगे, महिला, बालबालिका तथा अशक्त को सम्मान करेंगे, बालश्रम प्रयोग नहीं करेंगे, तीव्र गति में सवारी नहीं चलायेंगे, अनुचित भाडा नहीं लेंगे, सदैव ट्राफिक नियम पालन करेंगे इत्यादि ।
इसी प्रकार यातायात मजदूरों का रक्तचाप, मधुमेह, आँख, हृदय, मिर्गौला कीड्नी संबंधी रोगों के परीक्षण के लिये निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का व्यवस्था किया गया है । महानगरीय ट्राफिक प्रहरी महाशाखा का प्रमुख वसन्त पन्त ने कहा कि, सडक दुर्घटना में लगभग वार्षिक दो हजार ५०० से तीन हजार तक लोग मर जाते हैं ।
वे कहते हैं कि, “यह प्रशिक्षण सडक में हो रही दुर्घटना को रोकने में फलदायी होगी”, ।उनके अनुसार सभी चालक तथा सहचालक अगर जिम्मेदार हो गया तो सवारी दुर्घटना कम हो जायेगी ।
यातायात व्यवस्था विभाग के अनुसार फिलहाल देश भर ३२ लाख तथा काठमांडू उपत्यका में नौ लाख सवारी साधन सञ्चालन में है ।

