Wed. Oct 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के प्रधानमंत्री माेदी ने प्रयागराज कुम्भ में लगाई डुबकी

 

प्रयागराज

बाबा गोरखनाथ की नगरी तथा सीएम योगी आदित्यनाथ की कर्मभूमि गोरखपुर में किसानों को बड़ा तोहफा देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बार कुंभ की पहचान स्वच्छता से हुई है। महात्मा गांधी ने मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी ने सौ साल पहले स्वच्छ कुंभ की इच्छा जताई थी, जब वह हरिद्वार कुंभ में गए थे। इस सफाई अभियान को सफल बनाने के लिए सरकार कृत संकल्प है। इस मौके पर मोदी ने दिव्य व भव्य कुंभ में लगे स्वच्छता कर्मियों, स्वच्छाग्रहियों व सुरक्षाकर्मियों को सम्मानित किया।

सफाईकर्मियों के चरण धोकर वंदना

मोदी ने कहा कि मैं मां गंगा के बुलावे पर आपकी सेवा में लगा हूं। मैं नाविक भाइयों को भी आदरपूर्वक नमन करता हूं। इस कुंभ में कई काम पहली बार हुए हैं। मुझे बताया गया है कि लाखों लोगों ने अक्षयवट व सरस्वती कूप के दर्शन किए हैं। कुंभ में यूपी पुलिस ने जो भूमिका निभाई है, उसकी सराहना चारों तरफ हो रही है। सुरक्षा के जवान बधाई के अधिकारी हैं। पहले कुंभ के लिए अस्थाई काम होते थे, इस बार स्थायी काम हुए हैं, यह इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देंगे। मोदी ने कहा कि आज इन सफाईकर्मी भाइयों और बहनों के चरण धुलकर मैंने वन्दना की है। वो पल मेरे साथ जीवनभर रहेगा। उनका आशीर्वाद, उनका स्नेह, आप सभी का आशीर्वाद ऐसे ही बना रहे, ऐसे ही मैं आप लोगों की सेवा करता रहूँ। यही मेरी कामना है। इस बार के कुंभ ने देश को स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने गंगा मैया-यमुना मैया और सरस्वती मैया की जयकार की साथ संबोधन खत्म कर दिया। अध्यात्मिक नगरी प्रयागराज पहुंचे मोदी ने पहले पवित्र त्रिवेणी में पुण्य की पांच डुबकियां लगाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद और दिनेश शर्मा, मंत्री सुरेश खन्ना भी उनके साथ थे। दो मिनट की वीडियो फिल्म भी दिखाई गई। बोले तप के साथ प्रयाग नगरी का नाता रहा है। जिस जगह 20-22 करोड़ लोग जुटे हों, वहां सफाई बहुत बड़ी चीज है। आपने साबित कर दिया है कि नामुमकिन कुछ भी नहीं है। कर्मयोगियों-स्वच्छाग्रहियों की मेहनत का पता मुझे दिल्ली में चलता था। मोदी ने कहा कि मीडिया में भी मैंने देखा है कि इस बार लोगों ने कुंभ की सफाई की चर्चा की। इस बार कुंभ की पहचान स्वच्छ कुंभ के रूप में हुई है।

यह भी पढें   श्रीलंका के लिए प्रस्तावित राजदूत मंचला झा ने चार रणनीतिक योजनाओं का किया सार्वजनिक

मोदी ने ओढ़ी भगवा शाल

प्रधानमंत्री ने पूजा और आरती के मौके पर भगवा रंग की शाल ओढ़ी और संबोधन के समय भगवा वस्त्र भी धारण किए। प्रधानमंत्री की संगम पर पूजा के दौरान भीड़ पड़ोसी देश के मुर्दाबाद के नारे लगा रही है लेकिन भीड़ की आवाज काफी दूर पूजा पंडाल तक पहुंचती रही। त्रिवेणी  पूजन से निवृत्त होने के बाद उन्होंने चेंजिंग रूम जाकर कपड़े बदले और संगम आरती की और पूजा संपन्न होने के बाद पुजारियों को दक्षिणा दी। पुजारी से संक्षिप्त बातचीत भी की।

यह भी पढें   मिथिला चित्रकला के कैनवास पर नवदुर्गाः ९ रूपों का कलात्मक चित्रण और दैनिक जीवन में उनका महत्व

केशव ने किया स्वागत योगी ने जताया आभार

प्रधानमंत्री गंगा मंच के पंडाल में पहुंचे। यहां डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने स्वागत भाषण दिया और कहा कि यदि केंद्र में नरेंद्र मोदी  और प्रदेश में योगी आदितय्नाथ की सरकार नहीं होती है ऐसा कुंभ नहीं होता। इसके बाद उन्होंने जय श्रीराम कहकर अपना संबोधन खत्म किया। केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने भी समारोह को संबोधित किया। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी की तरफ से आभार जताया।

गोरखपुर से तीन हेलीकॉप्टर के बेड़े के साथ पीएम मोदी प्रयागराज के नैनी पहुंचे हैं। वहां से सड़क मार्ग से संगम नोज पहुंचकर पूजन अर्चन किया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू, प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई प्रदेशों के राज्यपाल और मुख्यमंत्रियों के संगम में डुबकी लगाने के बाद अब प्रधानमंत्री मंत्रिमंडल के कई सहयोगियों के साथ कुंभनगरी पहुंचे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज में विश्व के सबसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक समागम प्रयागराज कुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह आध्यात्मिक यात्रा है। आज ढाई घंटे के आध्यात्मिक दौरे पर वह यहां दुनिया के सबसे बड़े जन समागम के सकुशल संपन्न होने पर मां गंगा के प्रति अपनी कृतज्ञता जता रहे है। पवित्र त्रिवेणी में पुण्य की डुबकी लगाकर देश के कल्याण की कामना कर रहे हैं। संगम तट से ही दुनिया भर को स्वच्छता के साथ समरसता का संदेश दे रहे हैं।

यह भी पढें   नवरात्र: नौ दिनों का पावन पर्व* एक सामाजिक-आर्थिक और सांस्कृतिक चेतनामुलक विश्लेषण

प्रधानमंत्री के आगमन से पहले संगम नोज सील कर दिया गया था। एसपीजी ने संगम की व्यवस्था अपने हाथ में ले ली। यहां मोदी ने एक-एक कर पांच पुण्य की डुबकी लगाई। कुंभ का सफल आयोजन कर सरकार ने करोड़ों श्रद्धालुओं का दिल तो जीत लिया, अब बारी है प्रदेश के वोटरों को रिझाने की है। पीएम यहां कार्यक्रम के दौरान संगम में डुबकी लगाने के साथ ही मिशन 2019 के लिए अपने तरकश से कुछ और तीर निकाल रहे हैं।

उलेलखनीय है कि कुंभ मेला शुरू होने के पूर्व ही पीएम मोदी ने 70 दिन पहले 16 दिसंबर को ही गंगा पूजन किया था। उन्होंने यहां कुंभ का औपचारिक शुभारंभ के साथ संगम पर पूजा की थी और अक्षयवट को दर्शन के लिए खोलने की घोषणा की थी। कुंभ के दौरान पावन संगम में पुण्य की डुबकी लगाने वाले वह देश के दूसरे प्रधानमंत्री होंगे। आजाद भारत में इससे पहले 1954 के कुंभ में प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने मौनी अमावस्या पर संगम में डुबकी लगाई थी। पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर गंगा पंडाल में भी तैयारियां पूरी रहीं। लगभग 10 हजार लोगों के बैठने की क्षमता वाले इस पंडाल को बेहद आकर्षक तरीके से सजाया गया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com