Sun. Jun 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति भवन में अब कभी अंधेरा नहीं होगा

 

१४ फागुन, काठमांडू ।

अब राष्ट्रपति भवन शीतल  निवास में अनियमित रुप से विजली नहीं जायेगी । नेपाल विद्युत प्राधिकरण राष्ट्रपति निवास तथा कार्यालय में अनलाइन यूपीएस सिस्टम जोड रहे हैं । इसके लिये प्राधिकरण ने महाराजगञ्ज वितरण केन्द्र से बोलपत्र आह्वान किया है ।

वितरन केन्द्र प्रमुख शशीभुषण शाह ने बताया कि यह सिस्टम जोडने के बाद राष्ट्रपति कार्यालय में लाइन नहीं जायेगी । विभिन्न प्राविधिक कारण से राष्ट्रपति भवन में बत्ती की कोई नियमितता नहीं थी जिससे राष्ट्रपति भवन पीडित था । अब आधुनिक अनलाइन यूपीएस जोडने से राहत मिलेगी ।

यह भी पढें   वृक्षों को राखी बांधकर की पहाड़ की वीरांगनाओं ने पर्यावरण की रक्षा !

इससे पहले राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा प्राधिकरण में शिकायत करने पर प्राधिकरन ने बताया कि वितरण पुराना होने के वजह से ऐसा हो रहा है ।

अब राष्ट्रपति कार्यालय को ऐसी समस्या नहीं भुगतनी होगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *