Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

करेन्ट लगने से सप्तरी में एक व्यक्ति का निधन

 

सप्तरी, १ मार्च । सप्तरी में करेन्ट (विजली) लगने से एक व्यक्ति का निधन हो गया है । खडग नगरपालिका–५ लिलजा टोल निवासी ३५ वर्षीय वीरेन्द्र चौधरी का निधन हो गया है । उसी दुर्घटना में उनके १२ वर्षीय पुत्र कृष्ण चौधरी गम्भीर घायल हो गए हैं । घर निर्माण करते वक्त फलाम की छड़ ने विजली की तार को छू ली थी, जिसके चलते पिता–पुत्र दोनों को करेन्ट लग गई थी ।
करेन्ट लगने से गम्भीर घायल कृष्ण को उपचार के लिए सिरहा लहान स्थित राउ स्मारक अस्पताल में भर्ती की गई थी । पुलिस ने कहा है कि वहां उपचार सम्भव न होने के कारण उनको विराटनगर भेजा गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed