भारत और पाकिस्तान के बीच के बढते हुये तनाव से राष्ट्रपति भण्डारी चिंतित
काठमांडू– राष्ट्रपति विद्या भण्डारी ने भारत और पाकिस्तान बीच के बढते हुये तनाव के प्रति चिन्ता व्यक्त की हैं । राष्ट्रपति भण्डारी ने कहा कि दोनों देशों के बीच के तनाव को कम करने के लिये दोनों देशों को शान्ति के तरफ अग्रसर होने की आवश्यक्ता है । शुक्रबार काठमांडू में वैदिक ज्ञान तथा आधुनिक विज्ञान सम्बन्धी अन्तराष्ट्रीय सम्मेलन को उद्घाटन करते समय उन्होंने कहा कि विश्व शान्ति और समृद्धि साझा मानवीय आकांक्षा है, इसके लिये हमारे सनातन चिंतन का सम्मान करके सभी को आगे बढना चाहिये ।
राष्ट्रपति भण्डारी ने यह भी कहा कि हमारा सनातन चिन्तन की सहिष्णुता, सहअस्तित्व, शान्ति और विश्व बन्धुत्व की भावना विकास करने के लिये इसका प्रबद्र्धन कर आगे बढाने की आवश्यक्ता है ।
राष्ट्रपति भण्डारी ने सनातन चिन्तन पर जोड देते हुये नेपाल को विश्व में पहचान के लिये स्मरण करबाई ।

