Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

समाजसेवी सोनकर भारत में सम्मानि

 

नेपालगन्ज (बाँके) पवन जायसवाल
खटीक सोनकर समाज संघ नेपाल के केन्द्रीय अध्यक्ष, मानव अधिकार अनुगमन नेपाल के अध्यक्ष, तथा समाजसेवी एवं मानवअधिकारकर्मी राम सुहावन सोनकर को भारत में सम्मान किया गया है । भारत तथा अन्य देशों में दलित लोगों का हक–अधिकारों की क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते आ रहे सोनकर को डा. भीम राव अम्वेडकर रत्न आवर्ड पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ।
भारत की हरियाणा राज्य की चंडीगढ में २४ फरवरी २०१९ को खटीक महासंघ इन्डिया द्वारा आयोजित सम्मेलन तथा सम्मान कार्यक्रम में दलितों को संगठित, विभेदरहित समाज निर्माण, शिक्षा, राजनितिक पहँुच आदि के लिए लड़नेवाले सोनकर को उसी योगदान के वापत यह सम्मान दी गई है ।
कार्यक्रम २४ फरवरी २०१९ में आयोजित था । खटीक महासंघ इन्डीया ने भारत चंडीगढ में यह कार्यक्रम आयोजन किया था । सोनकर को हरियाणा राज्य के संसद संजय बसवाला, पि.सी.एस. दिप्टी डाइरेक्टर तरसते वडसीवाल पंजाव जज वी.एस. परैवा और खटीक महासंघ इन्डिया के केन्द्रीय अध्यक्ष नेतराम ठगेला ने दोसला ओढ़ाकर उक्त अवार्ड के साथ सम्मान किए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed