मधेशी शहीदों के स्मृति में मधेशी शहीद स्मृति भवन का निर्माण होगा : मंत्री सोनल
रेयाज आलम , जनकपुर, फाल्गुन १७ गते शुक्रवार । २०२९ साल में शिक्षा ऐन के बिरुद्ध हुए आंदोलन के क्रम में, जनकपुर में शहादत दिए शहीद कामेश्वर के स्मृति में, उनके नाम पर मंडल सेवा आश्रम का शिलान्यास, भौतिक पूर्वाधार बिकास मंत्री जितेंद्र सोनल द्वारा किया गया। उक्त शिलान्यास के क्रम में मंत्री सोनल ने कहा की, “सभी मधेशी शहीदों के स्मृति स्वरूप मधेशी शहीद स्मृति भवन का निर्माण किया जाएगा, जिसमे सभी मधेशी शहीदों की तस्वीर, उनकी जीवनी, शहादत का विवरण एवं उनसे जुड़े सभी अभिलेख रखे जाएंगे।”
जनकपुर उप महानगरपालिका के वार्ड न. ४ में मंडल सेवा आश्रम निर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम किया गया। भौतिक पूर्वाधार बिकास मंत्रालय से साठ लाख रुपैया का रकम विनियोजित किया गया है। उक्त स्मृति भवन का कार्य इसी वर्ष सम्पन्न करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में राजपा सचेतक मा.परमेश्वर साह, जिला संयोजक प्रमोद कुमार यादव, अरबिंद साह, किरण मण्डल, देव् किशन मंडल, सुरेंद्र मंडल, उमेश मंडल, चंद्र नारायण मंडल समेत की सहभागिता रही। कार्यक्रम मंडल आश्रम के अध्यक्ष इ.महादेव मंडल के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।




