Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अपना जीवन मधेश को समर्पित कर चुका हूं – सांसद हरिनारायण रौनियार

 

रेयाज आलम, बीरगंज, फाल्गुन १७ गते शुक्रवार । स.स.फोरम के युवा संगठन स.युवा फोरम का गठन किया गया। मा.सांसद हरिनारायण रौनियार के प्रमुख आतिथ्य में कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि, “कोई भी पार्टी युवा शक्ति से खड़ा होता है। फोरम आंदोलन से खड़ा हुआ पार्टी है। पहले बीरगंज के आलावा कही सड़क नही था, लेकिन अपने घोषणा अनुसार गंडक सड़क पक्की होने जा रहा है। हुलकी सड़क, जनता सड़क बन रहा है। पोखरिया नगरपालिका स्मार्ट सिटी के रूप में बन रहा है। उद्योग ब्यापर में पिछड़ा पर्सा का पश्चिमी क्षेत्र उद्योग का केंद्र बनने जा रहा है। ये सब मधेश आंदोलन का देन है। मुझे अपने लिए कुछ नही चाहिए अपना सम्पूर्ण जीवन मधेश को समर्पित कर चुका हूं”।

कार्यक्रम में केंद्रीय नेतागण शशिकपूर मियां, लक्ष्मी कांत तिवारी, पुरषोतम झा, सीपू तिवारी, फिरोज मंसूर ने मन्तव्य ब्यक्त किया। मनोज पटेल को युवा फोरम का सर्वसम्मति से संयोजक चुना गया। कार्यक्रम में महिला नेत्री पुष्पा पांडे, नगर कोषाध्यक्ष सज्जन अग्रवाल, प्रभु यादव, केंद्रीय पार्षद नंदलाल राम, जिला सदस्य मुमताज आलम, बीरगंज म.न.पा. २५ न वड़ा के अध्यक्ष विसराज राउत कुर्मी, युवा फोरम के. स. दिनेश पटेल, युवा नेता अजय यादव समेत की उपस्थिति रही। उद्धघोषन कार्य जिला स.सचिव मुकेश द्विवेदी ने किया। पर्सा क्षेत्र न.२ बिन्दवासिनी के वड़ा अध्यक्ष संतोष तिवारी ने कार्यक्रम का अध्यक्षता किया।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – फ्रांस का अंतिम १६ में प्रवेश

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *