सोनू निगम द्वारा पोखरा में सुटिङ की हुई म्यूजिक भिडियो ‘शिव शंकरा’ सार्वजनिक
महाशिवरात्री आज है परन्तु भारतीय गायक सोनू निगम ने शिवरात्री की पूर्व तैयारी कर चुके थे । इसलिये उन्होंने भगवान शिव के नाम से तीन दिन पहले एक म्यूजिक भिडियो रिलिज किया । टाइम्स म्यूजिक स्पिरिचुअल के ब्यानर में बना हुआ ‘शिव शंकरा’ एक मार्च को रिलिज हुआ था । इस गीत का लेखक व्यापारी वसंत चौधरी हंै । गीत का छायांकन पोखरा में हुआ है । इस गीत को गायक सोनू निगम ने अपनी मां को समर्पित किया है ।


