Sun. Oct 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमाण्डू में भी अवधी पत्रकार संघ नेपाल का शाखा गठन

 

नेपालगन्ज ÷(बाँके) पवन जायसवाल, २० फागुन ।


अवधी पत्रकार संघ नेपाल ने अपनी शाखा काठमाण्डौ में भी फागुन १९ गते को गठन की है ।
काठमाण्डू उपत्यका में  विभिन्न सञ्चार माध्यमों में आवद्ध क्रियाशील रहें अवधी भाषी पत्रकारों की फागुन १९ गते आइतवार सुबह काठमाण्डू में हुई जमघट में पत्रकार दिग्विजय मिश्र की अध्यक्षता में ११ सदस्यीय जिला शाखा गठन किया गया है ।
इसी तरह शाखा के उपाध्यक्ष पद में विक्रममणी त्रिपाठी, सचिव पद में हंसावती कुर्मी, सह–सचिव पद में प्रविण श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष पद में अरविन्द श्रीवास्तव को सर्वसम्मत से चयन किया गया है ।
शाखा के सदस्यों में सुरेन्द्रमणि त्रिपाठी, आलोक तिवारी, अब्दुल सलाम, सम्साद अहमद, युगज्योती क्रियाशिल, रत्नेश पाण्डेय भी चयन हुये है ।
इसी तरह शाखा के सलाहकाराें में तपनाथ शुक्ला और रामचन्द्र पाण्डेय को भी मनोनयन किया गया है । संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष राकेशकुमार मिश्र की विशेष उपस्थिति में काठमाण्डू शाखा चयन किया गया है । जमघट में केन्द्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र ने कहा देशभर में रहे अवधी भाषी पत्रकारों की छाता संगठन के रुप में रहे संघ के विभिन्न जिला शाखा खुल गई अब इस की विधान संशोधन करके अवधी पत्रकार संघ नेपाल को महासंघ के रुप में बनाने जा रहें है  ।
अवधी पत्रकार संघ नेपाल की बाँके, बर्दिया, दाङ, कपिलबस्तु, रुपन्देही, नवलपरासी और काठमाण्डू जिला में शाखा गठन हो चुकी है । सभी शाखा करके करीब २ सौ लोग इसके सदस्य समेत हो है ।
विगत एक दशक से अधिक संघ क्रियाशील रहे  अवधी भाषी पत्रकारों के हकहित, क्षमता अभिबृद्धि, लगायत के विषय में निरन्तर पेशागत रुप में काम करता आया है । इसके साथ साथ सामाजिक कार्य में भी अग्रसर रही है । कोई भी राजनितिक दल से आवद्ध न होकर स्वतन्त्र और निश्पक्ष रुप में अवधी भाषी पत्रकारों की विचार और आस्था की छाता संगठन के रुप में केन्द्रीय स्तर नेपालगन्ज में अवधी पत्रकार संघ नेपाल अभी  है ।
अवधी पत्रकार संघ नेपाल में दो राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार अक्षयकोष स्थापना किया गया है । एक  संस्थापक पत्रकार सूर्यलाल यादव ने अपनी माता स्व. सरस्वती देवी ग्रामीण पत्रकारिता पुरस्कार और दूसरा पुरस्कार है समाजसेवी माधवराम वर्मा ने अपने माता राम प्यारी कुर्मी और स्व. पिता रामआधार कुर्मी के नाम से शिक्षा पत्रकारिता पुरस्कार की घोषणा की है और केन्द्रीय कार्यालय के लिये भवन निर्माण के लिये उन्हों ने प्रदान किया है उस जगह में अब जल्द ही भवन निमार्ण का कार्य शुरु होगा संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि मैं खुद दिलोंजान से लगा हूँ ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com