Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रेशम चाैधरी काे उम्रकैद की सजा की घाेषणा के बाद राजपा की आकस्मिक बैठक शुरु

 

काठमाडौं–

 

कैलाली जिला अदालत द्वारा  रेशम चौधरी के साथ ही ११  आराेपसयाें काे उम्रकैद की   फैसला सुनाने के बाद राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) नेपाल का आकस्मिक बैठक हाे रहा है ।   कैलाली के टिकापुर में ८ लाेगाे‌ की जान गई थी जिसमें रेशम चाैधरी काे मुख्य आराेपी करार दिया गया था । काफी समय तक रेशम चाैधरी भारत में रह रहे थे ।

 

 

बाद में पार्टी की सलाह से कैलाली जिला अदालत में हाजिर हाेने पर उन्हें पूर्पक्ष के लिए हिरासत में रखा गया  ।  जब चाैधरी फरार थे उसी  अवस्था में कैलाली १ से प्रतिनिधिसभा का चुनाव जीता था । पर जीतने के बाद भी उन्हें   निर्वाचन आयोग ने प्रमाणपत्र नहीं दिया था ।

यह भी पढें   आईएमई ग्रुप ने प्रधानमंत्री दैवी प्रकोप उद्धार कोष में 10 करोड़ रुपये की सहायता देने की घोषणा की

हिरासत मे  रहे  रेशम चौधरी को रिहा करने के लिए राजपा नेपाल द्वारा दवाव देने पर सरकार ने पुस १९ गते शपथग्रहण कराया था । मंगलवार कैलाली जिला अदालत में बहस हाेनेे पर उनके साथ ही ११ लाेगाें काे जन्मकैद का फैसला सुनाया गया है । अदालत द्वारा  निर्णय आने पर राजपा नेपाल आधिकारिक धारणा देने केलिए अध्यक्षमण्डल का बैठक हाेने की जानकारी अध्यक्षमण्डल के सदस्य शरदसिंह भण्डारी ने दी है । प्रधानमंत्री से मिलने के लिए राजपा नेताओं ने काफी काेशिशें की पर उन्हें समय नही दिया  गया ।

यह भी पढें   तिब्बत में बना कृत्रिम झील टूटा, नेपाल के त्रिशूली–भोटेकोशी तटीय इलाकों में हाई अलर्ट

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com