Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत पाक तनाव दूर करने की चीन की पहल

 

बीजिंग, प्रेट्र।

 भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने के लिए चीन ने उप विदेश मंत्री कोंग शुआनयू को इस्लामाबाद भेजा है। उप विदेश मंत्री की इस्लामाबाद यात्रा का मकसद मौजूदा हालात को लेकर पाकिस्तान से संपर्क करना है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘चीन इस क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता को बढ़ावा देता रहा है। हमें उम्मीद है कि भारत और पाकिस्तान दोस्ताना संबंध बनाए रखेंगे।’

यह भी पढें   प्रधान न्यायाधीश शर्मा तथा नेपाल प्रहरी के आइजीपी कार्की के बीच मुलाकात

चीन ने भारत और पाकिस्तान से बार-बार अपील की है कि वे संयम बरतें। उसने भारत से कहा है कि वह अंतरराष्ट्रीय सहयोग के जरिये आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़े। लू ने कहा, ‘दोनों पक्ष वार्ता के जरिये अपने मतभेद सुलझा सकते हैं। चीन दोनों देशों के बीच वार्ता को बढ़ावा देने के लिए रचनात्मक भूमिका निभाएगा।’

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह पाकिस्तान के साथ आतंकवाद पर लगाम लगाने के प्रयासों पर चर्चा करेंगे तो लू ने कहा, ‘वास्तव में पाकिस्तान आतंकवाद से निपटने के लिए तमाम प्रयास कर रहा है। इसके लिए उसने कई नीतियां भी बनाई हैं। हमें लगता है कि हमें उसे प्रोत्साहित करना चाहिए। जब यह पूछा गया कि क्या कोंग भारत का भी दौरा करेंगे तो लू ने कहा कि चीन मौजूदा परिस्थितियों में भारत और पाकिस्तान के संपर्क में है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com