निर्मला हत्या प्रकरण में प्रहरी ने ८ लोगों के विरुद्ध मुद्दा दायर किया
काठमाडौं ।
निर्मला हत्या प्रकरण में प्रहरी ने ८ लोगों के विरुद्ध मुद्दा दायर किया है । तत्कालिन कञ्चनपुर प्रहरी प्रमुख एसपी दिल्लीराज विष्टसहित ८ लोगों के विरुद्ध अदालत में मुद्दा दायर किया गया है ।
बलात्कार के बाद हत्या हुये निर्मला प्रकरण के अनुसन्धान के क्रम में हिरासत में लिए हुये को यातना दे कर प्रमाण नष्ट करने के आरोप में एसपी विष्ट सहित ८ लोगों के विरुद्ध सरकारी वकील कार्यालय कञ्चनपुर ने जिला अदालत में मुद्दा दायर किया है ।
निर्मला की आमा दुर्गादेवी पन्त और दिलिपसिंह विष्ट के दाजु खड्ग विष्ट की जाहेरी के आधार में अलग अलग मुद्दा दायर किया गया है . जिला प्रहरी कार्यालय कञ्चनपुर के डिएसपी कृष्णराज ओझा ने जानकारी दी ।
यातना देने के अभियोग में एसपी विष्ट, तत्कालीन डिएसपी ज्ञानबहादुर सेठी, सिआइबी के डिएसपी अंगुर जिसी और इन्सपेक्टर एकेन्द्र खड्का के विरुद्ध मुद्दा दायर किया गया है ।
उसी तरह प्रमाण नष्ट करने के आरोप में तत्कालीन वडा प्रहरी कार्यालय महेन्द्रनगर के प्रहरी इन्सपेक्टर जगदिश भट्ट, सई हरिसिंह धामी, रामसिंह धामी और प्रहरी जवान चाँदनी साउद विरुद्ध भी मुद्दा दायर करने की जानकारी डिएसपी ओझा ने दी है .
डिएसपी ज्ञानबहादुर सेठी सहित ६ लोगों को प्रहरी ने हिरासत में लेकर जिला अदालत कञ्चनपुर में उपस्थित कराया गया है । उन सबको कञ्चनपुर प्रहरी के हिरासत में रखा गया है ।


