मूलधार की राजनीति में सीके राउत को आना स्वागतयोग्य हैः निधि
काठमांडू, ८ मार्च । नेपाली कांग्रेस के उपसभापति विमलेन्द्र निधि ने कहा है कि डा. सीके राउत मूल धार की राजनीति में आना स्वागतयोग्य है । शुक्रबार सरकार और राउत के बीच राजनीतिक सहमति होने के बाद उन्होंने प्रतिक्रिया दिया है– मूलधार की राजनीति में सीके राउत का को आना स्वागतयोग्य कदम है ।’
उपसभापति निधि को मानना है कि सच में ही वह (डा. राउत) विखण्डन की राजनीति को छोड़कर मूलधार की राजनीति में आए हैं तो उनका स्वागत करना चाहिए, उनकी यह कदम स्वागतयोग्य है । स्मरणीय है, शुक्रबार सरकार और डा. राउत के बीच ११ सूत्रीय सम्झौता हुई है, जिसने नेपाली राजनीति में एक नयां तरंग सिर्जना की है ।

