Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजपा की ओर संकेत करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने कहा– रोटी सेकनेवाला उन लोगों की राजनीति अब बंद हो गया है

 

काठमांडू, ८ मार्च । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने कहा है कि स्वतन्त्र मधेश गठबन्धन तथा सीके राउत को दिखाकर मधेश में जो राजनीति चलने वाले हैं, अब उन लोगों दिन चला गया है । प्रधानमन्त्री ओली ने राष्ट्रीय जनता पार्टी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनका यह कथन सिधा राजपा पर ही लक्षित था । शुक्रबार स्वतन्त्र मधेश गठबन्धन के संयोजक डा. सीके राउत के साथ की गई राजनीतिक सहमति संबंधी कार्यक्रम को काठमांडू में सम्बोधन करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि सीके राउत को दिखाकर अपने राजनीतिक रोटी सेकनेवाले बहुत लोग तराई–मधेश में हैं, अब उन लोगों की राजनीति उस तरह चलनेवाला नहीं है । प्रधानमन्त्री ओली को मानना है कि राजपा द्वारा होनेवाला उस तरह का राजनीति अब बन्द हो गया है । उन्होंने आगे कहा– ‘सीके राउत को दिखाकर जो लोग अपनी स्वार्थ की रोटी सेक रहे हैं, अब वहां इस तरह का राजनीति आज से खत्तम हो गया है ।’
प्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि डा. राउत अपने ऊपर आक्रमण करनेवालों के लिए गुलाफ का फूल देते थे, लेकिन उनको दिखाकर अन्य कोई पत्थरबाजी करते हुए हिंसात्मक आन्दोलन करते थे । राजपा की ओर ही संकेत करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने यह कहा कि न्यायालय द्वारा की गई निर्णय को दिखाकर सरकार को दी गई समर्थन वापस करने का निर्णय बचपना पन है । प्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि कैलाली–१ से निर्वाचित रेशमलाल चौधरी के संबंध में न्यायालय से जो निर्णय किया है, वह राज्य का निर्णय है, सरका का निर्णय नहीं है । लेकिन उसी को दिखाकर राजपा ने भावनात्मक निर्णय किया है, जो बिल्कूल व्यवहारिक राजनीति नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com