Sun. Aug 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महिला दिवस के अवसर पर भारतीय दूतावास में सांगीतिक प्रस्तुति

 

काठमांडू, ९ मार्च । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नेपाल स्थित भारतीय राजदूतावास काठमांडू में एक सांगीतिक कार्यक्रम आयोजन की गई है । भारतीय महिला संघ ने विश्व प्रसिद्ध वायलिन वादक डॉ. एल. सुब्रमण्यम और प्रसिद्ध बॉलीवुड गायिका सुश्री कविता कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम की सहभागिता में कार्यक्रम आयोजित रहा ।
कार्यक्रम में राजनेता, कलाकार, संगीतकार, साहित्यकार, विद्यार्थी और मीडिया से आवद्ध लगभग १५०० व्यक्तित्व सहभागी हुए थे । कार्यक्रम के प्रमुख अतिथ नेपाल के उपराष्ट्रपति नंद बहादुर पुन थे ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 23 अगस्त 2026 रविवार शुभसंवत् 2083


कार्यक्रम में डा. एल. सुब्रमण्यम तथा गायिका कविता कृष्णमूर्ति के साथ में अतुल रनिङ्गा और फ्रिजो फ्रान्सिस (किबोर्ड), बसन्त कुल्कर्णी (ड्रम्स तथा परकुसन), अल्वेन फर्नाण्डेज (गितार), किथ पिटर्स (बेस गितार), तन्मोय बोस (तबला), पी.एन.एस. फाल्गुन (मृदंगम) और बिनय भिन्सेन्ट (साउण्ड इञ्जिनियर) कलाकाराें ने प्रस्तुति दी थी ।
डॉ. एल. सुब्रमण्यम एक प्रशंसित वायलिन वादक हैं और वाद्य संगीत के क्षेत्र में एक विश्व प्रसिद्ध व्यक्तित्व हैं । सुश्री कविता कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम एक प्रसिद्ध बॉलीवुड गायिका हैं, जिन्होंने लगभग १६ भाषाओं में १८,००० से अधिक गाने रिकॉर्ड किए हैं । उनके समूह ने इस प्रदर्शन को पूरी तरह से अविस्मरणीय अनुभव बना दिया । उन्होंने दर्शकों को वायलिन वादन और गायन के अपने ऊर्जावान, समकालीन और शास्त्रीय चित्रण के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जो दर्शकों को लंबे समय तक याद रहेगा ।
भारत और नेपाल की साझा संगीत विरासत को बढ़ावा देने के लिए भारतीय महिला संघ के प्रयास के तहत चैरिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । भारतीय महिला संघ सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से भारतीय और नेपाली समुदाय के बीच सद्भाव और दोस्ती को बढ़ावा देने के लिए एक मंच है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com