Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल से सैकड़ो श्रद्धालुओ का जत्था राजस्थान के खाटूधाम के लिए रवाना

 
माला मिश्रा बिराटनगर | बिराटनगर से  150 श्रद्धालुओ का  महिला सहित का जत्था राजस्थान के खाटूधाम के लिए हुए रवाना हुए । बिराटनगर के  बंजारा चौक स्थित श्याम मंदिर में जुटे सभी श्रद्धालु बस में सबार हो बागडोगरा के लिए जयकारा के साथ कुच किया । श्याम प्रेमी राजू गोयल, पवन सुराना ने बताया 150 श्रद्धालु तीन बस से बागडोगरा जाएंगे फिर  हवाई जहाज से दिल्ली तथा वहां से रिंगर पहुँच 17 किलोमीटर पैदल यात्रा कर खाटूधाम पहुचेंगे । इस अवसर पर एकादशी का कीर्तन तथा खाटू श्याम बाबा को निशान चढ़ाने का कार्यक्रम है ।श्रद्धालुओ ने बताया कि पिछले 17 साल से यह धार्मिक यात्रा निरंतर जारी है। खाटूधाम जाने बाले श्रद्धालुओ में जया चौधरी , अंजू डाबर , मनीषा अग्रवाल , संगीता बोहरा , ललिता जाजू , किरण अग्रवाल , सुषमा राठी , अंजू मंगला , मीरा सोनी ,  विकाश चौधरी , राजकुमार गोयल , आनन्द जाजू , पिंटू अग्रवाल उर्फ राधे , अरुण अग्रवाल मोर , राकेश बंसल , राजू अटल ,संदीप डाबर , सुभाष अग्रवाल , मदन मंगला , ललित बोहरा , एसपी गुप्ता , प्रभुदयाल तोदी ,  बिनीत धारेवा,ओमप्रकाश राठी ,नंदकिशोर अग्रवाल , हिमांशू डाबर शामिल है । इससे पूर्व  बिराटनगर का मेयर भीम पराजुली के मौजूदगी में सोमबार को बिराटनगर में भब्य निशान शोभा यात्रा निकाला गया जिसमें महिला सहित सैकड़ो लोग शामिल हो गाजा बाजा के साथ नगर परिक्रमा किया । श्याम प्रेमी दिलीप धारेवा, पिंटू रजगड़िया सहित श्रद्धालुओ ने बताया कि फागुन एकादशी के मौके पर खाटूधाम में बिभिन्न देश के लगभग पचास लाख श्रद्धालु पहुचते है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com