राजपा द्वारा बैठक बहिष्कार के निर्णय पर महरा ने बातचीत के लिये बुलाया

२९ गते, बुद्धवार, काठमांडू–राष्ट्रिय जनता पार्टी (राजपा) नेपाल और प्रतिनिधिसभा का सभामुख कृष्णबहादुर महरा बीच बात चीत होगी । राजपा नेपाल ने आज के प्रतिनिधि सभा की बैठक को बहिष्कार करने का निर्णय किया फलस्वरुप सभामृख महरा ने राजपा नेपाल के नेताओं को बात चीत के लिये बुलाया है ।
राजपा नेपाल के नेताओं ने प्रतिनिधि सभा में यह बात उठायी कि सर्वोच्च अदालत का पूर्व न्यायाधिश गिरीशचन्द्र लाल के संयोजकत्व में मधेश तथा थरुहट आन्दोलन के बारे जांच परताल करने के लिये उच्च स्तरीय आयोग का गठन किया गया था । उस आयोग ने तत्कालीन प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउवा को वह प्रतिवेदन सौंपा था परन्तु सरकार ने उस प्रतिवेदन को सार्वजनिक नहीं किया ।
प्रतिनिधिसभा के बैठक में राजपा नेपाल के नेताओं लगातार यह बात उठायी जिससे सभामुख महरा ने फागुन २६ गते सो प्रतिवेदन सार्वजनिक करने् के लिये रुलिंग किया था । परन्तु सरकार अभी तक उस प्रतिवेदन को सार्वजनिक नहीं किया जिससे राजपा नेपाल ने प्रतिनिधि सभा के बैठक को बहिष्कार करने का निर्णय लिया है ।
राजपा नेपाल अध्यक्षमण्डल का संयोजक महेन्द्रराय यादव नmे सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा कि लाल आगोग की प्रतिवेदन सार्वजनिक करने के लिये हमलोग सरकार से बार बार आग्रह कर रहे हैं पर सरकार वेवास्ता कर रही है ।

