Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रतिबंध लगाना ओली-बादल कम्पनी का कुकर्म है : विप्लव समूह

 


काठमांडू – नेत्रविक्रम चन्द ‘विप्लव’ नेतृत्व के नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) ने सरकार द्वारा अपने गतिविधि ऊपर लगाये गये प्रतिबंध को ओली – बादल कम्पनी कुकर्म बताया है । प्रतिबन्ध के बाद बुधबार विज्ञप्ति जारी करते हुये विप्लव समूह ने सरकार की निन्दा करते हुए कहा कि सरकार ने हमारी पार्टी को राजनीतिक मान्यता नहीं देकर अपराधी समूह मान कर हास्यपद निर्णय किया है ।
विज्ञप्ति में विप्लव समूह ने उल्लेख करते हुये कहा कि राष्ट्र और जनता के हित में लडने के लिये चन्दा संग्रह करना नैसर्गिक अधिकार है ।
विप्लव समूह ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्र ीओली ने हमारे ऊपर चन्दा संग्रह का आरोप लगाकर अपने भ्रष्ट चेहरा को छुपाने का कोशिश किया है । उन्होंने कहा कि हम किसी विदेशी कैन्द्र से पैसा नहीं समेट रहे हैं न ही किसी का दलाली और कमिसन खा रहे । अपने बल बूता पर जनता और राष्ट्र के हित के लिये क्रान्ति कर रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com