Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर का निधन, अंतिम सांस तक करते रहे राज्य की सेवा

 
फाइल फोटो –मनोहर पर्रिकर, सीएम -गोवा

मधुरेश प्रियदर्शी की रिपोर्ट…. पणजी {गोवा} — गोवा के बीमार चल रहे मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का आज 63 साल की उम्र में निधन हो गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पर्रिकर के निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा है कि गोवा और देश के लिए किया गया पर्रिकर का योगदान राष्ट्र हमेशा याद रखेगा। इससे पहले मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी थी कि पर्रिकर की हालत बेहद नाजुक है और वह डॉक्टरों की देखरेख में हैं। 63 साल के पर्रिकर अग्नाशय की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और यहां पास में डोना पौला में स्थित अपने निजी आवास में रह रहे थे। सीएमओ ने आज शाम ट्वीट किया था, ‘मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की सेहत की हालत बेहद नाजुक है। डॉक्टर अपनी भरपूर कोशिश कर रहे हैं।’’ सीएम व देश के पूर्व रक्षा मंत्री की सेहत पिछले दो दिन में काफी बिगड़ गई थी। इससे पहले, पर्रिकर के संबंधी तथा सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और राजनीतिक नेता रविवार शाम को उनके आवास डोना पौला पहुंचने शुरू हो गए थे। मुख्यमंत्री के निजी आवास पर सबसे पहले पहुंचने वालों में राज्य के पुलिस महानिदेशक प्रणब नंदा शामिल हैं। उनके घर के आसपास पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है। पूर्व रक्षा मंत्री पर्रिकर के स्वास्थ्य में पिछले एक साल से उतार-चढ़ाव होता रहा है। बीते दो दिन से उनकी हालत बेहद खराब हो गई थी। पर्रिकर के निधन से गोवा की जनता एवं देश भर के भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।

यह भी पढें   नेपाल में पर्यटन संकट: बाढ़, अफवाहें और डगमगाती अर्थव्यवस्था
१,फाइल फोटो –मनोहर पर्रिकर, सीएम -गोवा २,फोटो — बीमारी के दौरान सीएम पार्रिकर
फोटो — बीमारी के दौरान सीएम पार्रिकर

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com