Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का भागवताचार्य महाराज ने लिया तैयारी का जायजा

 

माला मिश्रा बिराटनगर । बिराटनगर के कंचनबारी स्थित नवनिर्मित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आगामी 27 मार्च से होनेबाले  प्राणप्रतिष्ठा सहित पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन  का तैयारी जोर शोर से चल रहा है । दूर दराज इलाको से पहुचने बाले साधु संत के ठहरने के लिए उचित व्यवस्था सहित पंडाल जगह जगह तोरणद्वार लगाए जाने को ले स्वयंसेवक लगाए गए है । आयोजन कमिटी के राजेन्द्र राउत , गंगा पौडेल ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में रामानुज जीयर स्वामी महाराज , भागवताचार्य महाराज के मुखबिंद से प्रबचन सहित बिभिन धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे । शनिवार को झापा के माईधार के पीठाधीश भागवताचार्य महाराज मंदिर प्रांगण पहुँच कार्यक्रम के तैयारी का जायजा लिया । बताया गया कि पांच दिवसीय उक्त धार्मिक कार्यक्रम में  बलकुम्भ आराधना ,  अरणिमंथन , अग्निप्रतिष्ठा, मूर्ति कुम्भ स्थापना , प्रबचन सहित बिभिन अनुष्ठान किये जायेंगे । कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से कमिटी के अध्यक्ष सुरेश शर्मा , उपाध्यक्ष राजेन्द्र राउत , शंकरलाल अग्रवाल , इंदिरा रिजाल , सचिव युवराज धिताल , सहसचिव ऋषिराम अधिकारी , कोशाध्यक्ष श्रवण अग्रवाल , देवकीनंदन अग्रवाल सक्रिय रूप से लगे हुए है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *